सुंदर कांड पाठ का किया आयोजन।
मुनि की रेती। 5 अगस्त 2025
मां गंगा रामलीला समिति (रजि.) 14 बीघा द्वारा चतुर्थ श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम से पूर्व 14 बीघा रामलीला मैदान में हनुमान ध्वज पूजन कार्यक्रम एवं संगीतमय सुंदरकांड कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें स्थानीय लोगों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ 14 बीघा निवासी देवेंद्र दत्त जोशी के निवास स्थान से महाध्वजा लेकर रामलीला मैदान नया पुल में विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित की। इसके बाद समिति की ओर से संगीतमय सुंदरकांड कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सभासद गजेंद्र सिंह सजवाण, आसाराम व्यास, हृदयराम सेमवाल, गुरु प्रसाद बिजल्वाण, अनिल रावत, महावीर खरोला, मनोज मलासी, मां गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप परमार, उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी, महासचिव अनिल बडोनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र उनियाल, मंत्री गंगा रावत, मंत्री अर्पित रावत
आदि उपस्थित थे।


सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन