नरेंद्र नगर महाविद्यालय की एंटी ड्रग्स सैल ने नशा मुक्ति शपथ और हस्ताक्षर अभियान चलाया
ऋषिकेश 19 अगस्त 2026
————————-
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज कॉलेज परिसर में एंटी ड्रग्स समिति के बैनर तले छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छात्रों एवं कॉलेज परिवार ने ‘नशा मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान’ भी चलाया।
बताते चलें कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की एंटी ड्रग्स सेल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान तथा उच्च शिक्षा निदेशालय की वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

कॉलेज प्राचार्य प्रो विजय सिंह नेगी ने इस अवसर पर नशा मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है।
इससे पूर्व समिति के संयोजक विजय प्रकाश भट्ट ने छात्रों एवं कॉलेज परिवार को ड्रग्स के दुष्परिणामों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। समिति की सदस्य डॉक्टर विक्रम सिंह बर्त्वाल ने छात्रों तथा उपस्थित कॉलेज परिवार को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर एंटी ड्रग्स सेल के सदस्य डॉ मनोज फोंन्दणी ,डॉ सोनी तिलारा, संजीव कश्यप के अलावा कॉलेज प्राध्यापक डॉ कमल कुमार बिष्ट, डॉ सुशील कुमार कगडियाल,डॉ जितेंद्र नौटियाल,डा ज्योति शैली आदि बड़ी संख्या में कार्मिक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजन में मुनेंद्र, भूपेंद्र खाती, शिशुपाल एवं अजय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंटसेल की संयोजक डॉअंकिता रावत ने कालेज छात्रों को इंटरएक्टिव बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना सिखाया। उन्होंने अजीम प्रेम जी छात्रवृत्ति के बारे में भी छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। भारत माता की जय के नारे के साथ कार्यक्रमों का समापन हो गया

शोध पत्रिका का प्रकाशन शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल – सुबोध उनियाल
विभिषिका दिवस की चुनौतियों को बदले की भावना से नहीं बल्कि बदलाव से हल करना होगा: प्रो विजय
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने खरपतवारों की सफाई के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने तिरंगा रैली धूमधाम से निकली
उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम