विभिषिका दिवस की चुनौतियों को बदले की भावना से नहीं बल्कि बदलाव से हल करना होगा: प्रो विजय
विभिषिका दिवस की चुनौतियो
————————-
14 अगस्त 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के कारण व्यापक नरसंहार, विस्थापन एवं अमानवीय कृत्यों का विभीषिका दिवस है, इसलिए मानवता के लिए हमें अब इन स्मृतियों को बदले की भावना से नहीं बल्कि बदलाव के रूप में स्वीकार कर आगे बढ़ना होगा। यह विचार प्रोफेसर विजय सिंह नेगी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर ने आज ‘विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर कॉलेज परिवार को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

इससे पूर्व प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज परिवार ने “वीरों की दीवार”के सम्मुख वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।उसके उपरांत रुषा सभागार में दीप प्रज्वलन,पुष्पांजलि और 2 मिनट का मौन रखकर भारत-पाक विभाजन विभिषिका में मारे गए लाखों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का प्रारंभिक उद्धबोधन पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय के प्राध्यापक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने विभाजन विभिषिका पर परिचयात्मक उद्बोधन से किया। उन्होंने विभाजन के दंश को मन मस्तिष्क से हटाने के लिए सुदृढ़ प्रयास किए जाने की वकालत की जिससे कि देश की प्रगति की रफ्तार और तेज हो सके।
पर्यटन विभाग प्रभारी डॉ संजय महर ने घटना को नृशंस बताया एवं ऐसी घटनाओं से सीख लेने की वकालत की।
बीसीए विभाग प्रभारी डॉ देवेंद्र कुमार और तकनीकी सहायक के रूप में अजय पुंडीर ने विभाजन पर आंखों देखी एवं मार्मिक घटना को वृतचित्र के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ दिलीप बिष्ट, डॉ सुशील कुमार कगडियाल, डॉ विजय प्रकाश भट्ट एवं डॉ भारती जायसवाल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।

अन्य कार्यक्रमों के अंतर्गत गणित विभाग प्रभारी डॉ इमरान अली की संयोजकता में छात्रों के लिए एक लिखित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित इस परीक्षा में आदित्य रावत, अंकित कंडारी, आयुष रावत एवं प्रियंका ने प्रथम, आदित्य सिंह, स्वाती एवं हिमानी ने द्वितीय तथा पूजा एवं करीना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
बीएससी गृह विज्ञान प्रभारी डॉ सोनी तिलारा ने देशभक्ति का मधुर गीत गाकर सभी उपस्थित जनों को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम में समस्त कॉलेज प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने किया।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने खरपतवारों की सफाई के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने तिरंगा रैली धूमधाम से निकली
उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित