राजकीय महाविद्यालय प्रयोगशाला संघ गढ़वाल मंडल का गठन गणेश अध्यक्ष, किशोर कुमार महासचिव चुने गये
ऋषिकेश. 10 जुलाई 2026
———————–
राजकीय महाविद्यालय प्रयोगशाला सहायक संघ, गढ़वाल मंडल की ऑनलाइन बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गणेश कंसवाल अध्यक्ष तथा डॉ किशोर कुमार महासचिव चुने गए।
बताते चलें कि आज अपराह्न 3 बजे गूगल मीट के माध्यम से आयोजित प्रयोगशाला सहायकों की इस बैठक में गढ़वाल मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में
संरक्षक पद पर भरत सिंह बिष्ट,बी. के. शाह, अध्यक्ष गणेश कंसवाल,उपाध्यक्ष रोशन लाल,महिला उपाध्यक्ष सुमन,
महासचिव, डॉ. किशोर कुमार
सह सचिव -अर्चना सिंह,कोषाध्यक्ष- अंकुर शर्मा,
मीडिया प्रभारी- मुनीन्द्र कुमार,
संप्रेक्षक- आशीष धीमान को सर्व समिति से चुना गया।
बैठक में संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने, राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सभी को एकजुट करने तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, एकता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा तथा प्रयोगशाला सहायकों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने दी है।

एक पेड़ मां के नाम’ के तहत फलदार वृक्षों का रोपण, वन क्षेत्राधिकारी गोहरी सुनील रावत ने किया जागरूक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति विकसित भारत 2047 के लिए महत्वपूर्ण: प्रोफेसर पुरोहित
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण तिथि 12 जुलाई तक विस्तारित
आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की नई प्रबंध समिति ने संभाला कार्यभार *समावेशी प्रबंधन और संस्थागत विकास नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई