पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
ऋषिकेश। 26 मई 2026
पीएम श्री राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज दुआधार, टि०ग० में दो दिवसीय समर कैम्प का सफल समापन हुआ। अटल टिंकरिंग लैब के तत्वावधान में आईआईटी कानपुर एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त सहयोग से दिनांक 25 मई 2026 से 26 मई 2026 तक आयोजित दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का आज समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना था। कैम्प के संचालन में हेमराज फरस्वाण, अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी राकेश बछुवाण तथा आईआईटी कानपुर द्वारा नियुक्त मेंटर मुकेश दियाल की विशेष भूमिका रही।
इन गतिविधियों में दिखाया हुनर
*समर कैम्प में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न रचनात्मक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया*:
पोस्टर एवं चित्रकला “सौर ऊर्जा से चलने वाले भविष्य के गाँव”, “समुद्र साफ करते रोबोट”, “50 साल बाद की धरती”, “भविष्य के अंतरिक्ष शहर” जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए।
वाद-विवाद एवं तात्कालिक भाषण: “क्या एआई नौकरियाँ बनाएगा या खत्म करेगा?”, “क्या तकनीक प्रकृति को बचा सकती है?”, “क्या भविष्य में इंसानों को मंगल ग्रह पर रहना चाहिए?” पर विचार रखे।
नारा लेखन “हरित ऊर्जा, उज्ज्वल भविष्य”, “मानवता के लिए एआई”, “आज एक पेड़, कल ऑक्सीजन” जैसे नारे लिखे।
कविता लेखन: “धरती का आखिरी पेड़”, “मेरा दोस्त रोबोट”, “मंगल ग्रह से एक पत्र”, “सन् 2075 की धरती” पर कविताएं लिखीं।
एसटीईएम कॉमिक “धरती बचाने वाला एआई बच्चा”, “जंगल लगाने वाला रोबोट”, “ब्लैक होल मिशन” जैसी कॉमिक बनाई।
एस्ट्रोफिजिक्स सत्र बना आकर्षण
एस्ट्रोफिजिक्स विशेष सत्रों में विद्यार्थियों को “ब्लैक होल – ब्रह्मांड का रहस्य”, “एलियन जीवन की खोज”, “वॉर्महोल के अंदर क्या होता है?”, “तारों का जन्म और मृत्यु” तथा “मिल्की वे से परे की यात्रा” जैसे विषयों की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य बोले- नई संभावनाओं के द्वार खुले
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं नवाचार कौशल को विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं*। उन्होंने आईआईटी कानपुर एवं समग्र शिक्षा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं।
भविष्य में भी होंगी गतिविधियां
अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी राकेश बछुवाण ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया तथा भविष्य में भी विद्यालय में इसी प्रकार की नवाचार आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाती रहेंगी। समापन के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक हेमराज फरस्वाण, दुर्गेश सती, आशुतोष उपाध्याय, पंकजपुष्प रावत, रमेश चन्द्र असवाल, केशवानन्द भट्ट आदि भी उपस्थित रहे।

भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में भारत बौद्धिक परीक्षा के 45 प्रतिभागियों को प्राचार्य ने दिए प्रमाण पत्र, कॉलेज को सराहनीय सेवा का अवार्ड
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं शांतिपूर्ण शुरू, एमकॉम में 100% उपस्थिति
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के डॉ कमल बिष्ट (IISc) में ‘बेस्ट परमोर्मर’ पुरस्कार से सम्मानित
अंबेडकर सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक व्यवस्था के शिल्पी:प्रो० डोभाल