राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार का वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न
ऋषिकेश। 8 फरवरी 2026
————————–
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार टिहरी गढ़वाल का वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर रंगोली, विज्ञान तथा कौशल विकास से संबंधित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दीक्षा राणा के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अच्छी शिक्षा के साथ नशे से दूर रहने की सलाह दी है।
विद्यालय के पुरातन छात्रों में कुमारी स्नेहा, कुमारी आरती, कुमारी मनीषा आदि ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य दयाल सिंह रावत के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों के आदर सत्कार की शिक्षा पर भी जोर दिया तथा छात्रों को नशे से दूर रहने हेतु सुझाव दिए गए। राजकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत तथा जिला मंत्री डॉ बुद्धि प्रसाद भट्ट ने अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्सहवर्धन किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र जोशी के द्वारा पीएम श्री स्कूल मैं होने वाली विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गई। मंच का संचालन श रमेश असवाल एवं दुर्गेश सती ने संयुक्त रूप से किया।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा आगामी सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश रणनीतियों पर मंथन
धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय नरेंद्र नगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्र छात्राओं को दी गई अक्षय ऊर्जा की जानकारी
नरेन्द्रनगर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन
वन अग्नि सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं का जनजागरूकता अभियान