साइबर सुरक्षा ओर महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ग्राम चौकीदारों के साथ की गोष्ठी।
यमकेश्वर। 2 नवंबर 2025
पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ग्राम चौकीदारों के माध्यम से स्थानीय ग्राम वासियों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गये हैं।
जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना कार्यालय में ग्राम चौकीदारों की मासिक गोष्टी ली गई। इस दौरान ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक करते हुए थानाध्यक्ष ने साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट और महिला अपराध की रोकथाम के लिए ग्राम चौकीदारों को जागरूकता पापुलेट्स वितरित किए तथा सभी ग्राम चौकीदारों से आग्रह किया की वह इन जागरूकता पापुलेट्स को अपने-अपने गांव में ग्राम पंचायत भवनों और बारात घरों पर चश्पा करें और वितरित किए गए पापुलेट्स को स्थानीय ग्रामीणों के साथ व्हाट्सएप स्टेटस लगवाए। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक साइबर अपराधों की सुरक्षा के विषय में जानकारी हो सके।
, इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की ग्राम चौकीदारों के माध्यम से पुलिस आम ग्रामीण तक साइबर अपराध ओर महिला अपराध की रोकथाम संबंधी जनजागरुकता को आसानी से पहुंचाया जा सकता है,जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके,आज आयोजित गोष्ठी में सन्तोष सिंह ग्रामफल्दाकोट,जगत मोहन ग्राम आमडी, पदम सिंह ग्राम कोठार , रजनी देवी ग्राम उमडा, दौलत सिंह ग्राम भादसी, पूनम पयाल ग्राम दिउली, दाताराम ग्राम सिंदूडी बैरागढ़,रविन्द्र सिंह ग्राम बुकण्डी, ओर अश्वनी शर्मा ग्राम गंगा भोगपुर मौजूद रहे।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन