धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर को मिली नई प्राचार्या: प्रो. प्रणीता नन्द ने कार्यभार संभाला।
नरेंद्रनगर, 6 नवम्बर 2025
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नई प्राचार्या के रूप में प्रोफेसर प्रणीता नन्द ने कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. नन्द उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समृद्ध अनुभव और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में आने से पूर्व प्रो. प्रणीता नन्द राजकीय महाविद्यालय जसपुर में कार्यवाहक प्राचार्या के पद पर कार्यरत थीं, जहाँ उन्होंने अकादमिक विकास, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए कई सार्थक पहलें कीं।

कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रो. नन्द ने कहा, “राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में मेरा प्रयास और विशेष ध्यान अकादमिक उन्नति और शोध गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। मेरा प्रयास रहेगा कि यहाँ की शैक्षिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जाए, अनुसंधान व नवाचार को प्रोत्साहन मिले और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए।

महाविद्यालय के अध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने प्रो. नन्द का हार्दिक स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक योगदान के नए आयाम स्थापित करेगा।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट