नरेंद्र नगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन।
नरेंद्र नगर। 15 अक्टूबर 2025
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के अर्थशास्त्र विभाग तथा मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया।
अर्थशास्त्र विभाग में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव , सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर क्रमशः कंचन बी ए पंचम सेमेस्टर,अभिषेक रावत बी ए पंचम सेमेस्टर,अनुष्का बी ए तृतीय सेमेस्टर,लक्ष्मी बी ए प्रथम सेमेस्टर, एवं विधिका कंडारी को मनोनीत किया गया।

मनोविज्ञान विभाग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर क्रमशः आस्थी रावत बी ए तृतीय सेमेस्टर,उर्मिला बी ए तृतीय सेमेस्टर,दीपिका बी ए प्रथम सेमेस्टर,रचना पुंडीर बी ए प्रथम सेमेस्टर और अमन सिंह बी ए प्रथम सेमेस्टर को मनोनीत किया गया।

विभाग प्रभारी अर्थशास्त्र , डॉ सुधा रानी तथा विभाग प्रभारी मनोविज्ञान डॉ रंजीता जौहरी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को विभागीय परिषद के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग से डॉ विक्रम सिंह, हिंदी विभाग से डॉ जितेंद्र नौटियाल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई