ऑपरेशन के लिए महिला का पेट फाड़ा बिना ऑपरेशन के डॉक्टर भागे।
ऋषिकेश के पैनेशिया अस्पताल का है मामला।
ऋषिकेश। 6 सितम्बर 2025
नरेंद्र नगर अंतर्गत दोगी पट्टी के ससमण गांव की एक महिला सरिता देवी 38 वर्ष पत्नी विश्वनाथ ऋषिकेश
देहरादून रोड स्थित पेनिशिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी।
महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला बीते बुधवार से अस्पताल में रसोली के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। शनिवार सुबह महिला का ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सा की टीम ने जैसे ही महिला का पेट काटा उसके बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में आंतें चिपकी हुई है। मामला क्रिटिकल हो सकता है, इसलिए उनके पास अस्पताल में पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इसलिए वह पेशेंट को रेफर कर रहे हैं ,पेशेंट को रेफर करने की बात सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा काट दिया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सारे ट्रेनर चिकित्सक बैठे हुए हैं। ऋषिकेश पेनिशिया अस्पताल केवल मरीज को लूट रहा है। साथ ही मरीजों के जान से खिलवाड़ कर रहा है।
उधर अस्पताल परिसर में भीड़ देख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी