मक्के में कीड़ा लगने से किसान हुए परेशान।
किसानों को विभाग से नहीं मिल पा रही सहायता, पिछले वर्ष भी लगा था फसलों में रोग।
यमकेश्वर। सुदीप कुमार। 9 जुलाई 2025

विकासखंड यमकेश्वर के बिंजाखेत गांव में मक्के की फसल में कीड़ा लगने से किसान परेशान हैं। लगातार दो वर्षों से किसान कृषि विभाग से कीट से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। बिंजाखेत गांव में लगभग 15 परिवारों ने मार्च माह में मक्के की फसल बोई थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस वर्ष मई माह में खूब बारिश हुई तो मक्के की अच्छी फसल होगी, लेकिन किसानों ने बताया कि हर वर्ष मक्का पकने से कुछ दिन पहले ही कीड़ा लग जाता है। दो-तीन वर्षों से यह सिलसिला जारी है। इसके अलावा बैंगन, भिंडी की फसल पर भी कीड़ा लग रहा है। काश्तकार गजे सिंह, होशियार सिंह, कोमल सिंह, भागा, प्रेम सिंह, प्रमोद सिंह, संग्राम सिंह, रवि सिंह आदि ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मक्के की फसल में कीड़ा लग रहा है। लेकिन कृषि विभाग की ओर से कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

प्रभारी कृषि अधिकारी यमकेश्वर महक सिंह ने बताया कि बिंजाखेत गांव में मक्के की फसल में लग रहे बीमारी के लिए टीम को गांव में भेजा जाएगा। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में फसलों पर छिड़काव हेतु दवा उपलब्ध हैं।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन