स्व-गणना से आंकड़ों में उच्च सटीकता तथा संसाधनों की बचत होती है-देवेंद्र कुमार
ऋषिकेश
आंकड़ों की उच्च सटीकता, समय और संसाधनों की बचत के मद्देनजर भारत सरकार की जनगणना 2027 के कार्यक्रम स्व-गणना विषय पर नरेंद्र नगर महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की जनगणना समिति ने किया। एकेडमिक भवन में आयोजित कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभा किया।

कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में बीसीए विभाग प्रभारी डॉ देवेंद्र कुमार ने इंटरएक्टिव बोर्ड एवं फ्लो चार्ट के माध्यम से स्व-गणना के महत्व एवं जानकारी को डिजिटल रूप में भरने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि इस विधि से व्यक्ति निजी तौर पर स्पष्ट जानकारी दे सकता है।
समिति की नोडल अधिकारी डॉ सोनी तिलारा ने जनगणना एवं स्व-जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को स्व- गणना के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी त्रुटि होने पर घबराएं नहीं तथा जब आपके घर पर प्रगणक आए तो आप उस समय उस त्रुटि का निराकरण करवा सकते हैं।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी ने विशेषज्ञों के वक्तव्य को अपने से संबंध करते हुए कहा कि स्व-गणना से आंकड़ों में त्रुटि की संभावनाएं कम हुई है उन्होंने छात्रों से स्वगणना के प्रचार प्रसार की अपील की है।
कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, कर्मचारी एवं प्राध्यापक विशेष रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 संपन्न, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुई परीक्षा
हिंदी विभाग की विभागीय परिषद का गठन
राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन
71.61 लाख से संवरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पौड़ी जिले का पहला आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर बना
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन
रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन