नरेंद्र नगर महाविद्यालय में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 संपन्न, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुई परीक्षा
ऋषिकेश
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र नौटियाल ने बताया की यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय ज्ञान प्रणाली डिवीजन तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखंड, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय ज्ञान प्रणाली, भारतीय संस्कृति के संबंध में गंभीर अध्ययन और भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग के नए संदर्भ में समझना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी के मार्गदर्शन में गठित परीक्षा समिति और मूल्यांकन समिति के सदस्यों डॉ दलीप सिंह बिष्ट,डॉक्टर भगवती प्रसाद पोखरियाल, डॉ नेतराम,डॉक्टर सोनी तिलारा,डॉक्टर देवेंद्र कुमार, डॉक्टर आशा डोभाल डॉक्टर भारती जयसवाल, डॉ सुशील कगड़ियाल, डॉ विक्रम सिंह, डॉ रंजीता ,श्री गणेश पाण्डेय श्री रमेश पुंडीर ने परीक्षा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
इस परीक्षा हेतु महाविद्यालय के पैतीस छात्र छात्राएं पंजीकृत थे।

स्व-गणना से आंकड़ों में उच्च सटीकता तथा संसाधनों की बचत होती है-देवेंद्र कुमार
हिंदी विभाग की विभागीय परिषद का गठन
राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन
71.61 लाख से संवरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पौड़ी जिले का पहला आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर बना
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन
रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन