वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, विधायक रेनू बिष्ट की बेटी एंजेला के विवाह में शामिल हुए नेता
परिवारजनों से भेंट कर दी शुभकामनाएं, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई कैबिनेट मंत्री पहुंचे समारोह में
यमकेश्वर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट के आवास पर आयोजित बेटी एंजेला के विवाह समारोह में पहुंचे।

उन्होंने विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट की बेटी एंजेला की शादी समारोह में पहुंचकर वधू को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवारजनों से भेंट कर शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक, दर्जाधारी राज्यमंत्री भी विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे।
विवाह कार्यक्रम में विधानसभा यमकेश्वर सहित अन्य क्षेत्रों से सैकड़ों मेहमान वर वधू को आशीर्वाद देने ऋषिकेश आशुतोष नगर स्थित विधायक रेनू बिष्ट के आवास पहुंचे।

विवाह कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी प्रेमचंद्र अग्रवाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल आदि पहुंचे।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर छात्रों को विधिक जानकारी मिली
स्नातक के बाद करियर की संभावनाओं और कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान विभागीय परिषद का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
स्व-गणना से आंकड़ों में उच्च सटीकता तथा संसाधनों की बचत होती है-देवेंद्र कुमार
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 संपन्न, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुई परीक्षा
हिंदी विभाग की विभागीय परिषद का गठन