स्नातक के बाद करियर की संभावनाओं और कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित
ऋषिकेश
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में करियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं स्वामी रामा हिमालयन विश्वविद्यालय, देहरादून के आउटरीच निदेशक डॉ. राजेंद्र रावत ने विद्यार्थियों को स्नातक के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों तथा वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया।

डॉ. रावत ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रभावी संवाद कौशल सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, निरंतर सीखने और बदलती रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। सत्र में श्री रॉबिन सिंह एवं श्री नवीन बिष्ट ने भी विद्यार्थियों के 
साथ संवाद किया।
करियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद क्षमता एवं तकनीकी दक्षता का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल अर्जित कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमार त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. डी.पी.एस. भंडारी, डॉ. दीपेन्द्र सिंह तोपवाल, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. सुभाष नौटियाल, देवभूमि उद्यमिता योजना की समन्वयक डॉ. हिमानी, डॉ. महेश, एन. एस. एस. संयोजक डॉ. रंजना सिंह,डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. स्नेहलता डॉ वैभव डॉ कमलेश पाण्डेय एवं छात्रों मे अनामिका, अनन्या, अमृता, अनमोल, अक्षत रावत, रवीना, अनुराग, आशिका, अनुज, रेखा एवं आरती सहित राष्ट्रीय सेवा योजना अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर छात्रों को विधिक जानकारी मिली
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान विभागीय परिषद का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
स्व-गणना से आंकड़ों में उच्च सटीकता तथा संसाधनों की बचत होती है-देवेंद्र कुमार
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 संपन्न, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुई परीक्षा
हिंदी विभाग की विभागीय परिषद का गठन
राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन