नरेंद्र नगर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर छात्रों को विधिक जानकारी मिली
ऋषिकेश
—–_————–
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक, प्रशासनिक, चिकित्सकीय एवं अन्य सुविधाओं से वंचित व्यक्तियों को अधिकार मित्रों की सहायता से निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हैं। यह विचार संविधान दिवस के अवसर पर टिहरी जिला विधिक प्राधिकरण के सीनियर सिविल जज दयाराम चंचल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

बताते चलें कि आज राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण के सहयोग से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीनियर सिविल जज ने पोक्सो एक्ट,साइबर क्राइम, बाल विवाह, नशा आदि विषयों पर भी अपने विस्तृत विचार रखें। उन्होंने भारतीय संविधान को सभी वर्गों की आत्मा बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान विभाग डॉ दिलीप बिष्ट ने कहा कि संविधान दिवस मनाए जाने की मूल भावना अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने से है।

रिटेलर अधिवक्ता राजपाल मियां जी ने कहा कि कानून की जानकारी होना अति- आवश्यक है क्योंकि उल्लंघना होने पर कानून अपना कार्य करता है। उन्होंने 32 साल बाद अधिकारमित्र की सहायता से एक सैनिक की विधवा को मिले न्याय की घटना को प्रासंगित करते हुए अपनी बात रखी।
जिला विधि प्राधिकरण से आये सोमवारी लाल सकलानी ने कहा कि प्राधिकरण समाज के उपेक्षित लोगों को निशुल्क न्याय प्रदान करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी ने कहा कि संविधान सभी समस्याओं का हल और विकास का सूचक है। उन्होंने इसको मानव कृत सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ बताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र नौटियाल ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकार मित्र, कॉलेज छात्र- छात्राएं, प्राध्यापक एवं कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

स्नातक के बाद करियर की संभावनाओं और कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान विभागीय परिषद का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
स्व-गणना से आंकड़ों में उच्च सटीकता तथा संसाधनों की बचत होती है-देवेंद्र कुमार
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 संपन्न, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुई परीक्षा
हिंदी विभाग की विभागीय परिषद का गठन
राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन