महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन
ऋषिकेश
नरेन्द्र नगर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोंदनी ने प्राचार्य प्रो० वीएस नेगी के मार्गदर्शन में सभी को एकता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा एकता रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर दिलीप बिष्ट द्वारा पीपल वृक्ष का पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।
प्राचार्य प्रो० वीएस नेगी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ सरदार पटेल के भारत की आजादी एवं और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई।

सत्यनिष्ठा से समृद्धि ‘थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई
धर्म, संस्कृति, व्यावसायिकता और ता रा रा रा …………
कुंजापुरी मेले में पहुंचे धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय के छात्र, किया शैक्षणिक सर्वेक्षण
मेरे सपनों का विकसित भारत 2047’ अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कुंजापुरी मेले में नरेंद्र नगर महाविद्यालय की झांकी आकर्षण का केंद्र रही
अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में गोपेश्वर तथा बालिका वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट विजेता बने