मेरे सपनों का विकसित भारत 2047’ अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
ऋषिकेश
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में सेवा संकल्प अभियान–मेरे सपनों का विकसित भारत 2047 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय, प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डी.पी.एस. भंडारी, प्रो. राजकुमार त्यागी एवं डॉ. दीपेन्द्र सिंह तोपवाल डॉ राजपाल सिंह रावत एवं डॉ ऋतुराज पन्त ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में अलीना शेख प्रथम, रेखा पंवार द्वितीय तथा नीतू एवं आरती तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, काजल द्वितीय, साक्षी उनियाल तृतीय तथा सुषमा को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला में शिवम सोनी प्रथम, सुषमा महतो द्वितीय और अचल नेगी तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी, रितिका एवं ज्योति की टीम प्रथम, ईशा एवं वंदना की टीम द्वितीय तथा शानू एवं प्रियांशी की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बनाया।

विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने महाविद्यालय के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उन पर समयबद्ध एवं उचित कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ रंजना सिंह सदस्य डॉ हिमानी, डॉ कमलेश पाण्डेय डॉ हर्षिता, डॉ शुभम उनियाल, डॉ चंचल, डॉ माधुरी कोहली डॉ शुभम गोश्वामी के साथ साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण, छात्रसंघ पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की फोटोग्राफी डॉ. संजय कुमार जबकि मंच संचालन अंकिता बोरा ने किया।

कुंजापुरी मेले में नरेंद्र नगर महाविद्यालय की झांकी आकर्षण का केंद्र रही
अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में गोपेश्वर तथा बालिका वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट विजेता बने
नरेंद्रनगर कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर, छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
धर्मानंद उनियाल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता
पलायन ने तोड़ दी पुश्तों पुरानी जजमानी व्यवस्था, तर्पण के लिए ऋषिकेश से बुलाने पड़ रहे वेदपाठी