मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
यमकेश्वर। 17 सितम्बर
पहाड़ से पलायन की कहानियों के बीच मजेन्डी गांव के शिवम बेलवाल ने एक नई उम्मीद जगाई है। संघर्ष और इंतजार के 5 साल बाद 25 वर्षीय शिवम ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की परीक्षा पास कर पूरे यमकेश्वर का नाम रोशन किया है।
शिवम ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में उन्होंने कई सरकारी भर्तियों के लिए प्रयास किए, लेकिन कभी पेपर लीक हो गया तो कभी कुछ नंबरों से रह गए। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे, आखिरकार सफलता उनके कदम चूम ही गई।
शिवम आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
बहन भी कर चुकी है सरकारी नौकरी हासिल
शिवम के परिवार में संघर्ष और सफलता की कहानी पहले से ही है। उनकी बहन भी वन विभाग में सरकारी सेवा में तैनात हैं। पिता रोशन बेलवाल गांव में ही पूजा-पाठ का काम करते हैँ।
शिवम की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनका गांव मजेन्डी आज लगभग खाली हो चुका है। कभी इस गांव में 19 परिवार रहते थे, लेकिन पलायन के कारण आज गांव में केवल शिवम के माता-पिता ही रहते हैं। उजड़ते गांव से निकलकर शिवम ने यह मुकाम हासिल किया है।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 49 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
उद्यमिता आज के युवाओं के लिए रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: प्रो. विनोद अग्रवाल