नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रपत्र बिके
ऋषिकेश
————————–
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के छात्र संघ गठन के लिए घोषित 6 पदों के निर्वाचन के लिए आज 25 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई।
इस आशय की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के हवाले से नामांकन प्रपत्र विक्रय समिति के संयोजक डॉ इमरान अली ने दी है। डॉ अली ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 8,उपाध्यक्ष के लिए 4, सचिव-3 , सह- सचिव- 3, कोषाध्यक्ष -3 तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 4 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई।

नामांकन प्रपत्र विक्रय का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक चलता रहा, इस दौरान विक्रय समिति सदस्य डॉ ज्योति शैली, डॉ भारती जायसवाल, डॉ वरुण कुमार, डॉ जितेंद्र नौटियाल, वर्षा रानी एवं संजीव कश्यप विशेष रूप से प्रपत्र विक्रय काउंटर पर सक्रिय रहे। इस आशय की जानकारी चुनाव मीडिया संयोजक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अवैध मदरसे संचालन पर कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम