नरेंद्र नगर महाविद्यालय में उच्च स्तरीय मानवीय मूल्यों के विकास के लिए”भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” आयोजित
ऋषिकेश
———————
उच्च स्तरीय नैतिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए नरेंद्र नगर महाविद्यालय में आज भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न हुई।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस परीक्षा में महाविद्यालय से 46 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था।
100 प्रश्नों की इस बहुविकल्पीय परीक्षा में भारतीय संस्कृति के ज्ञान को जागृत करने के लिए त्याग, करुणा, परोपकार, संवेदनशीलता एवं नैतिक मूल्यों के आधार पर समाज में स्थापित सर्वोच्च मानदंडों एवं विभिन्न पहलुओं को छूते प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसे कि भावी पीढ़ी को उसके गौरवशाली इतिहास का ज्ञान हो सके, तथा उनके अंदर भी इन संस्कृतिक तत्वों का समावेश हो सके।
मध्यान 12बजे से प्रारंभ यह परीक्षा 1 बजे अपराह्न तक चली। इस परीक्षा के कॉलेज संयोजक डॉ जितेंद्र कुमार नौटियाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा को संपन्न करने में डॉ हरिश्चंद्र रतूड़ी तथा डॉ नेतराम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने गांधी की 158 वीं तथा शास्त्री की 123वीं जयंती रामधुन के साथ धूमधाम से मनाई
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
किसान की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, ऋषिकेश एम्स में मिली तैनाती
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के आयुष रावत अध्यक्ष तथा सचिव पद पर आशा ने कब्जा किया
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 26- 27 के लिए 11 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रपत्र बिके