नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 26- 27 के लिए 11 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की
ऋषिकेश —————
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर ने नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 11 प्रत्याशियों की वैध सूची जारी कर दी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आयुष रावत, बी ए टी एम 5th सेमेस्टर, हिमांशु जोशी बी बी ए प्रथम सेमेस्टर उपाध्यक्ष- पद के लिए हिमांशी भंडारी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर , प्रेरणा राज बीए प्रथम सेमेस्टर,सचिव -पद के लिए आशा बीए तृतीय सेमेस्टर, कविता रमोला बीए प्रथम सेमेस्टर,सहसचिव-पद के लिए अनामिका कैंतुरा बीए प्रथम सेमेस्टर, करीना बीए प्रथम सेमेस्टर, कोषाध्यक्ष-पद के लिए अमृता रावत, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर विश्विद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए आयुष बिजल्वाण, बीए प्रथम सेमेस्टर, प्रियांशु कैंतुरा बी टी टी एम प्रथम सेमेस्टर के नाम वैध पाए गए हैं।
इससे पूर्व चुनाव को शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुसार संपन्न किए जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों के मध्य प्राचार्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में तहसीलदार नरेंद्र नगर विनोद तिवारी, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर देवराज शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र भंडारी, अपर उप निरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी, उप निरीक्षक सत्येंद्र नेगी, आमिर खान, नवीन नौटियाल, स्थानीय अभिसूचना इकाई से उस्मान अली, कॉलेज शास्ता प्रमुख डॉ दिलीप बिष्ट, निर्वाचन समिति के समस्त पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह जानकारी निर्वाचन मीडिया समिति के संयोजक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रपत्र बिके
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अवैध मदरसे संचालन पर कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक