नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने गांधी की 158 वीं तथा शास्त्री की 123वीं जयंती रामधुन के साथ धूमधाम से मनाई
ऋषिकेश
——————–
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में महात्मा गाँधी की 158वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 123 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए मनाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय कार्मिकों ने उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को भी विनम्र श्रद्धांजलि के साथ याद किया
प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय महर ने कार्मिकोंऔर छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री ऐसे महपुरुष हुए हैं जिन्होंने भारतीय जनमानस के साथ साथ वैश्विक जनमानस को भी प्रभावित किया.
हिंदीं विभाग के डॉ जितेंद्र कुमार नौटियाल ने कहा कि महात्मा गाँधी ने जहां स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री ने विकट परिस्थिति में देश को सक्षम नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने ‘ जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र की सुरक्षा तथा अधिक अन्न उत्पादन के लिए वीर जवानों और परिश्रम के देवता किसानों का महत्व रेखांकित किया।
उत्तराखंड आंदोलन में रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें उत्तराखंड आंदोलन के अमर शहीदों को भी याद रखना है और उनके सपनों के उत्तराखंड को साकार करना है।पर्यटन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने कहा कि आज गाँधी शास्त्री जयंती के साथ सम्पूर्ण विश्व सयुंक्त राष्ट्र संघ की अगुआई में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा है.
रसायन विभाग के डॉ कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि गाँधी की ग्राम स्वराज और स्वदेशी की अवधारणा सतत विकास और आत्म निर्भर भारत की नींव है।कार्यक्रम का समापन रघुपति राघव राजा राम…सबको सन्मति दें भगवान भजन
और मिष्ठान के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ भगवती प्रसाद पोखरियाल, डॉ रंजीता, विशाल त्यागी, शिशुपाल रावत, रमेश पुंडीर, गणेश पांडे, मनीष कुमार
और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी जितेंद्र नौटियाल के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
किसान की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, ऋषिकेश एम्स में मिली तैनाती
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के आयुष रावत अध्यक्ष तथा सचिव पद पर आशा ने कब्जा किया
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 26- 27 के लिए 11 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रपत्र बिके
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अवैध मदरसे संचालन पर कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई