नरेंद्र नगर महाविद्यालय में आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
ऋषिकेश 1 अक्टूबर 2026
———————–
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल तथा महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में छात्र छात्राओं एवं कार्मिकों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे टिहरी गढ़वाल जिले के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी के द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने छात्र छात्राओं तथा कार्मिकों को आपदा के समय अपनाये जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा जीवन रक्षक तकनीकी जानकारियों जैसे सी पी आर, सेल्फ सी पी आर के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो विजय सिंह नेगी ने कहा कि आपदा प्रबंधन तथा जीवन बचाव की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होनी आवश्यक है जिससे वह अपनी तथा अपने परिजनों की आपदा के समय जीवन रक्षा कर सके।

इस अवसर पर यूथ रेड क्रॉस इकाई के समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार नौटियाल, सदस्य डॉ अंकिता रावत के साथ साथ डॉ सुधा रानी,डॉ विजय प्रकाश, डॉ सुशील कगड़ियाल, डॉ विक्रम सिंह डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ ज्योति सैली,डॉ रंजीता, रचना कठैत, विशाल त्यागी, मुनीद्र कुमार, मनोज भूषण रमेश पुंडीर, अनुप नेगी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

किसान की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, ऋषिकेश एम्स में मिली तैनाती
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के आयुष रावत अध्यक्ष तथा सचिव पद पर आशा ने कब्जा किया
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 26- 27 के लिए 11 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रपत्र बिके
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अवैध मदरसे संचालन पर कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित