नरेंद्र नगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के आयुष रावत अध्यक्ष तथा सचिव पद पर आशा ने कब्जा किया
ऋषिकेश 29 सितम्बर
—_——————-
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ चुनाव 2026 27 के लिए अध्यक्ष पद पर आयुष रावत और सचिव पद पर आशा ने विजय हासिल की है।
बताते चलें कि महाविद्यालय में कुल 274 मतदाताओं में से 216 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। छात्र संघ के पांच पदों में से चार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के एक पद के लिए आज प्रातः 8 बजे से मतदान शुरू हुआ तथा दोपहर 1 बजे तक चला।

अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी आयुष रावत को 141 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी हिमांशु जोशी को 72 मतों पर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की हिमांशी भंडारी को 179 मत तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रेरणा राज को 34 मत मिले। हिमांशी बंपर मतो के अंतर से विजय हासिल करने में सफल रही। सचिव पद की प्रत्याशी आशा को 115 मत जबकि प्रतिद्वंद्वी कविता रमोला को 97 मतों पर संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर अनामिका कैंतुरा को 145 मत मिले जबकि करीना को 67 मत मिले। अनामिका को निर्वाचित घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर अमृता पहले ही निर्विरोध निर्वाचित की जा चुकी थी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एनएसयूआई के प्रियांशु कैंतुरा को 120 मत मिले जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयुष बिजल्वाण को 94 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस प्रकार प्रियांशु कैंतुरा को विजयी घोषित किया गया।

दोपहर 2 बजे से प्रशासन की देखरेख में मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की उसके उपरांत प्राचार्य कक्ष में विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई,इस दौरान कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी भी मौजूद रहे उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को विजय के प्रमाण पत्र प्रदान किये। मतगणना के दौरान प्रशासन के प्रतिनिधि कानूनगो, राय सिंह, पुलिस प्रशासन से उप- निरीक्षक हरीश रावत,मनीष सिंह नेगी, स्थानीय अभिसूचना इकाई के उस्मान अली, चुनाव समिति के डॉ कमल कुमार बिष्ट, डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ सोनी तिलारा, डॉ मनोज फोंन्दणी, मुनेंद्र कुमार,अजय, शीशपाल सिंह विशेष भूमिका में रहे। इस प्रकार छात्रों के जुलूस विजय जुलूस के साथ छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। यह जानकारी छात्र संघ निर्वाचन मीडिया समिति के संयोजक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

किसान की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, ऋषिकेश एम्स में मिली तैनाती
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 26- 27 के लिए 11 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रपत्र बिके
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अवैध मदरसे संचालन पर कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग