गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
देहरादून, 2 सितंबर 2026।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं संगठनात्मक कौशल का विकास करना तथा उन्हें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के अवसर प्रदान करना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. पी. अग्रवाल ने नवगठित परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है। विभागीय परिषद जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व के गुण विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
गृह विज्ञान संकाय की प्रभारी डॉ. डिम्पल भट्ट ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। सत्र के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, व्याख्यानों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित भी किया जाएगा।
परिषद के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। खुशबू थापा को अध्यक्ष, दिव्यांशु को सचिव, अंजलि को उपाध्यक्ष, अर्चिता को सहसचिव तथा माही को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अतिरिक्त बी.एससी. गृह विज्ञान प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर से क्रमशः आकाशि, नैन्सी एवं अनीता तथा एम.एससी. फूड एंड न्यूट्रिशन प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर से क्रमशः ईशा एवं खुशबू को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।
अंत में डॉ. भट्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए परिषद की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन
सत्यनिष्ठा से समृद्धि ‘थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई
धर्म, संस्कृति, व्यावसायिकता और ता रा रा रा …………
कुंजापुरी मेले में पहुंचे धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय के छात्र, किया शैक्षणिक सर्वेक्षण
मेरे सपनों का विकसित भारत 2047’ अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा