किसान की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, ऋषिकेश एम्स में मिली तैनाती
यमकेश्वर
पहाड़ की बेटियां किसी से कम नहीं, इसे साबित कर दिखाया है यमकेश्वर ब्लॉक के ढौषण गांव की बेटी प्रिया पयाल ने। किसान परिवार की इस होनहार बेटी ने कड़ी मेहनत से नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया है और उसे देश के प्रतिष्ठित ऋषिकेश एम्स अस्पताल में तैनाती मिली है।
प्रिया के पिता हरेंद्र पयाल गांव में रहकर खेती और डेयरी संचालन का काम करते हैं। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेटी की शिक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी।
प्रिया की सफलता के बाद पूरे ढौषण गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रिया ने यह साबित कर दिया कि किसान परिवार के बच्चे भी मेहनत से सफलता का मुकाम हासिल कर सकते हैँ।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के आयुष रावत अध्यक्ष तथा सचिव पद पर आशा ने कब्जा किया
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 26- 27 के लिए 11 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रपत्र बिके
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अवैध मदरसे संचालन पर कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग