आपका होगा अपना घर, धामी सरकार ने कर दिखाया : 5 लाख तक की सालाना कमाई वालों को भी इसका फायदा मिलेगा
आपका होगा अपना घर, धामी सरकार ने कर दिखाया : 5 लाख तक की सालाना कमाई वालों को भी इसका फायदा मिलेगा

देहरादून। भाजपा ने जरूरतमंदों के लिए बिजली बिल और आवास खरीद पर सब्सिडी समेत कैबिनेट के सभी फैसलों को जन हितकारी बताया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट के निर्णयों को राहत भरे और प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि जो 22 विषय कैबिनेट बैठक में लाए गए गए वह राज्यवासियों के जीवन में बड़ा सुधार लाने वाले होंगे। विशेषकर सीएम की घोषणा के बाद बिजली बिलों पर जो 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही थी, उसकी आज कैबिनेट से मंजूरी को उन्होंने प्रत्येक माह आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बताया।
वहीं निम्न माध्यम वर्ग और निम्न वर्ग को आवास नीति के तहत 2 लाख तक की छूट को भी उन्होंने जरूरी कहा। जिसमें 5 लाख तक की सालाना कमाई वालों को इसका फायदा मिलने से बड़ी संख्या में जरूरतमंद इसका लाभ ले सकेंगे। वहीं कहा, पर्वतीय इलाकों में बाखली बनाने को लेकर सब्सिडी ग्रामीण क्षेत्रों में कारगर साबित होने वाली है।
उन्होंने कहा, राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली में महिलाओं को पैक्स में 33 प्रतिशत आरक्षण के वादे को आज हमने पूरा किया है। जो आने वाले समय में मातृ शक्ति सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। साथ ही उन्होंने गौ सदन और सेब माल्टा गलगल के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से सम्बन्धित फैसलों समेत परिवहन निगम को 100 नई बसें खरीद की कैबिनेट मंजूरी आदि 22 नीतिगत निर्णयों के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई