मुख्यमंत्री धामी से चेन्नई में उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने की भेंट,उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी से चेन्नई में उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने की भेंट,उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

इन्वेस्टर समिट के लिए चेन्नई (तमिलनाडु) पहुंचने पर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री धामी का किया गया भव्य स्वागत

चेन्नई में बोले धामी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन