मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में भारी बारिश से हुये नुकसान का मंत्री और पालिकाध्यक्ष ने लिया जायजा।
मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में भारी बारिश से हुये नुकसान का मंत्री और पालिकाध्यक्ष ने जायजा लिया।
ऋषिकेश। सुदीप कपरूवान। 15 सितम्बर 2025
बारिश के कारण हुए नुकसान का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नगर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण व सभासदों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने वन व सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को तत्काल सामूहिक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश से हुए जलभराव व नुकसान की स्थिति को लेकर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सभासदों व विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें सभासदों ने भारी बारिश से सड़कों के नुकसान, क्षेत्र में जल भराव, आवासीय क्षेत्रों में मलबा भरने, ढालवाला ड्रेनेज के फेल होने के बारे में बताया।
कुछ सभासदों ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बताया कि सिंचाई विभाग के आधे अधुरे के कार्यों के कारण लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं, नालियों के उपर रखे गए जाले दुर्घटना की वजह बन रहे हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को जहां-जहां परेशानी है उसे तत्काल सही करने के निर्देश दिए।

मौके पर एसडीएम आशीष घिल्डियाल, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, लक्ष्मण भंडारी, विनोद खंडूरी, ब्रिजेश गिरी, सचिन रस्तोगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, सभासद प्रतिनिधि रोहित गोडियाल, सचिदानंद पैन्यूली, अजय रमोला, अरविंद नेगी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमल सिंह, जेई आशीष कोंडल, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट