कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई
कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई

राज्य सरकार द्वारा सख्त भू-कानून को कैबिनेट में मंजूरी देने के ऐतिहासिक निर्णय पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राज्य की संस्कृति, विरासत और अस्मिता की रक्षा के लिए एक मील का पत्थर बताया।
कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई। यह निर्णय राज्यवासियों के हक और पहचान को सुरक्षित करने के साथ-साथ भूमि और परंपराओं की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प है। उन्होंने कहा इस कदम से न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की जमीन और संसाधनों पर उनका अधिकार भी सुदृढ़ होगा।

रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन