स्टाफ क्लब ने भव्य विदाई समारोह आयोजित कर महेश कुमार को किया विदा।
ऋषिकेश। सुदीप कपरूवाण।
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर स्टाफ क्लब ने प्रोन्नति के फलस्वरुप स्थानांतरित कनिष्ठ सहायक महेश कुमार को भव्य समारोह के साथ विदाई दी।
बताते चले कि कॉलेज के वरिष्ठ कार्मिक महेश कुमार 15 वर्ष 2माह 3 दिन की नरेंद्र नगर महाविद्यालय में सेवा के बाद देवप्रयाग महाविद्यालय में स्थानांतरित हुए हैं, कॉलेज स्टाफ क्लब द्वारा इस अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में स्टाफ क्लब सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए महेश कुमार को उनके अग्रिम जीवन व बेहतरीन करियर की शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य एवं स्टाफ क्लब के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर महेश को शुभकामनाएं दी। कॉलेज महिला कार्मिकों ने उपहार भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ यू सी मैठाणी,स्टाफ क्लब के अध्यक्ष डॉ संजय मेहर,स्टाफ क्लब के पूर्व सचिव डॉ राजपाल रावत, प्राध्यापक डॉ नताशा ,डॉ हिमांशु जोशी, डॉ सुधा रानी, डॉ संजय कुमार, प्रधान सहायक शूरवीर दास, वरिष्ठ सहायक लक्ष्मी कठैत, गणेश पांडे, गिरीश जोशी, आदि प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने कुमार को उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
समारोह सभा का संचालन स्टाफ क्लब के सचिव डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने किया।
इसके साथ ही ढोल दमांऊं की थाप पर संपूर्ण कॉलेज परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर समस्त कॉलेज कार्मिक एवं स्टाफ क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट