कंपनी का टारगेट पूरा करने के लिए यमकेश्वर के इस रिजॉर्ट में रेव पार्टी का आयोजन।
पौड़ी पुलिस ने गंगा भोगपुर के रिजॉर्ट में अवैध रूप से रेव पार्टी करते तीन दर्जन से अधिक युवक युवतियों को धरा।
यमकेश्वर। 19 अगस्त 2025
कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सोमवार की देर रात को थाना लक्ष्मणझूला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बैराज हरिद्वार चीला नहर मार्ग पर गंगा भोगपुर तल्ला स्थित एक रिजॉर्ट में गैर राज्यों से पहुंचे कुछ युवक युवतियों के द्वारा अवैध रूप से रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

सूचना पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाने पर त्वरित ही विशेष टीमों का गठन करते हुए टीमों के साथ ईवाना रिजॉर्ट में जाकर चेक किया गया तो रिजॉर्ट में 28 पुरुष और 9 महिलाएं रेव पार्टी करती मिली। इस असवर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया है की वर्तमान में थाना क्षेत्र के सभी रिसॉर्ट ओर कैंपिंग को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर के द्वारा पहली जुलाई से मानसून ओर बरसात को देखते हुए बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं इसके बावजूद भी होटल स्वामी प्रशांत के द्वारा गंगा भोगपुर में रिजॉर्ट का संचालन किया जा रहा था। रिजॉर्ट में रेव पार्टी का आयोजन करने वाले मनोज कुमार निवासी मवाना से जब पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई है तो मालूम चला है की वह चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का एरिया मैनेजर के पद पर काम करता है तथा जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद ,हापुड़ ओर बुलंदशहर में कंपनी का काम देखता है।
इन जिलों में गन्ना,आलू सब्जियां और आम की पैदावार बड़े स्तर पर की जाती है ऐसे में इन जिलों के अलग-अलग स्थानो पर उर्वरक खरीद फरोख्त करने वाले किसानों की बड़ी संख्या है और जहां पर अलग अलग उर्वरक कंपनी के दुकानदार और डिस्टीब्यूटर मौजूद है,ओर आपस में कंपनियों के बीच में उर्वरक खरीद फरोख्त को लेकर भारी कंपटीशन भी है ,जिस कारण से चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी के द्वारा अपने एरिया मैनेजर मनोज को मानसून सीजन में अपने क्षेत्र में चार करोड रुपए का टर्नओवर रखने का टारगेट दिया गया था,जिस टारगेट की पूर्ति मनोज नहीं कर पा रहा था, ओर मनोज के द्वारा उर्वरको की बड़ी मात्रा में खरीद फरोख्त करवाने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदारों को लोक लुभावने पैकेज के साथ रेव पार्टी में शामिल होने का ऑफर देकर न्योता दिया गया था ,जिसमें मनोज के द्वारा ईवाना रिजॉर्ट में पहले चरण में मुजफ्फरनगर जिले के 28 दुकानदारों को ऐसे रेव पार्टी में शामिल करवाया गया, इसी बीच
मनोज के द्वारा सभी दुकानदारों ओर डिस्ट्रीब्यूटरों को चित्तारी कंपनी से ही बड़ी मात्रा में उर्वरक खरीदने को लेकर लोक लुभावने पैकेज के विषय में बताया गया ओर टारगेट दिया गया की आगामी एक माह में हम सभी को कंपनी का चार करोड़ रुपए का टारगेट पूर्ण करना है।
वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी बताया की रिजॉर्ट स्वामी के विरुद्ध पुलिस के द्वारा एसडीएम यमकेश्वर के द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने के जुर्म में थाने पर नए कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
जिसकी जांच की जा रही है वही पुलिस ने रेव पार्टी में शामिल सभी युवक युवतियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की लक्ष्मणझूला पुलिस आगे भी लगातार रिसॉर्ट और कैंपिंग क्षेत्र में अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष पुलिस टीमों के द्वारा कड़ी निगरानी रखेगी और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी, रेव पार्टी की धर पकड़ करने वाली पुलिस टीम में उप निरी0 उत्तम रमोला,राजेश असवाल,अपर उप निरी0 भानु प्रताप,मनोज रमोला, सुरेंद्र, रितेश,राजीव कवि,चंद्रशेखर,निर्मल,जितेंद्र म0का0लता, प्रियंका ओर पीआरडी जवान बंटी, तेज सिंह,अशोक कुमार शामिल रहे।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग