सैन्य धाम निर्माण कार्यों के संबंध में सैनिक कल्याण तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
सैन्य धाम निर्माण कार्यों के संबंध में सैनिक कल्याण तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम निर्माण कार्यों के संबंध में सैनिक कल्याण तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों के अंतिम चरण के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम भी भव्यता और दिव्यता का विशेष ध्यान देने तथा निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही समाग्री की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, उप सचिव सुनील कुमार, अनु सचिव निर्मल कुमार, नोडल अधिकारी कर्नल से.नि.महेंद्र सिंह जोधा, जे.ई.शीतल गुरुंग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन
रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित