अतिथि देव भवः का व्यवहार रखें पुलिस कर्मी।
ऋषिकेश। सुदीप कुमार। 10 जुलाई
कांवड मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एडीजी महोदय अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा कांवड़ मेले में लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
कावड़ मेला 2025 के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक महोदय अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन व महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र स्वरूप द्वारा कांवण यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद पौड़ी, देहरादून व टिहरी के समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने हेतु प्रेरित किया गया साथ मेला संचालन हेतु बनाये गये यातायात प्लान के अनुसार ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा बताया कि ड्यूटी के दौरान कांवडियों हेतु बनाए गए प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखा जाए। इसके अलावा कांवड मेले के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस दौरान एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह, एसएसपी महोदय देहरादून अजय सिंह व एसपी महोदय टिहरी आयुष अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों द्वारा भी कावंड़ मेला व्यवस्था को सकुशल सम्पादन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट