नीलकंठ मेला क्षेत्र में खाद्य और पेय पदार्थ विक्रेताओं पर पुलिस की पैनी नजर।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 14 जुलाई 2025
पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश अनुसार मेला क्षेत्र में खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेली संचालक और दुकानदारों का सत्यापन कर पेय पदार्थों की शुद्धता की जांच की जा रही है।

श्रावण मास कांवड़ मेले के अवसर पर हर वर्ष अन्य क्षेत्रों से आये कामगारों द्वारा नीलकंठ पैदल मार्ग सहित बाघखाला तिराहे से मौनी बाबा तिराहा के मध्य जलजीरा,नींबू पानी आदि पेय और खाद्य पदार्थों को टैंटों और ठेलियों में बेचा जाता है। खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न हो इसके लिए पुलिस प्रत्येक ठेली संचालकों और दुकानों में काम करने वाले कामगारों का वृहद स्तर पर सत्यापन कर रही है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल ने बताया कि नीलकंठ पैदल मार्ग में अलग-अलग टीमों का गठन कर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ संयुक्त रूप से खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों की जांच की जा रही है।
कई ठेलियों और दुकानों में पेय पदार्थों में मिलावट मिलने पर उन्हें नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरी0 अभिनव शर्मा ,विनोद चमोली,हेड का.मनोहरी, राजवीर,भगत,राजीव कवि,पंकज, विजेंद्र ,देवेश आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी