पौड़ी पुलिस गंगा तटों पर रख रही विशेष चौकसी।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 1 अगस्त 2025
पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण से गंगा नदी उफान पर है जिसको देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा घाटों ओर तटों पर आम जन की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष ऐतिहयात बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा गंगा तटों पर देखरेख के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।
जिनके द्वारा गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखी जा रही है तथा पुलिस टीम लगातार गंगा घाटों पर यात्रियों और पर्यटकों को प्रतिबंधित घाटों ओर तटों पर जाने से रोक रही है और आगाह करते हुए हटा रही है थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल ने बताया है की गठित टीमों के द्वारा लाउडहेलर की मदद से लगातार गंगा तटों पर यात्रियों और पर्यटकों को अपील करके हटाया जा रहा है साथ ही पुलिस द्वारा घाटों ओर तटों पर सुरक्षा फ्लेक्सी लगाकर भी यात्रियों को ऐसे स्थानों पर न जाने की सलाह दी जा रही है वहीं थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने आम वासींदों के साथ ही यात्रियों ओर पर्यटकों को बरसात को देखते हुए अनावश्यक रूप से गंगा तटों पर न जाने की अपील की है,विशेष पुलिस टीम में हेड का0रितेश कुमार, सुवर्धन गोताखोर भावानंद, तथा पीआरडी जवान रवि बडोनी,विमल आदि शामिल रहे।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन