मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम सविन बंसल की अभिनव पहल, देहरादून इको फ्रेंडली के लिए अग्रसर
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम सविन बंसल की अभिनव पहल, देहरादून इको फ्रेंडली के लिए अग्रसर

राज्य में पहला अभिनव कार्य मुख्य शहर के बीच में स्थापित होने जा रहे हैं 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन। जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव पहल से देहरादून शहर के बीचो-बीच जीरो खर्चे पर 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहे हैं। जिनमें गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर अपनी तैयार स्वरूप पर आ गई है। जिसका लोकार्पण प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द पब्लिक के लिए किया जाएगा।
ईवी चार्जिंग स्टेशन के धरातल पर आने से जहां जनमानस को काफी सुगम सुविधा मिल सकेगा, वही देहरादून की पर्यावरण को प्रदूषण से संरक्षण में उपयोगी साबित भी होगे।
देहरादून को स्वस्थ नगर के स्वरूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी श्री बंसल का यह अभिनव पहल पर्यावरण के क्षेत्र में एक रीढ़ के रूप में उबरकर आएगा ही, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति इससे प्रेरणा भी मिल सकेगा।
वही शहर में उपलब्ध सुविधा के चलते लोगों का रुझान ईवी व्हीकल के प्रति बढ़ने लगेगा, जिससे ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में काफी हद तक विराम लग सकेगा।

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन
रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित