विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में बैठक की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। गौरतलब है कि 16 दिसम्बर को देहरादून स्थित गांधी पार्क में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उप निदेशक कर्नल एम.एस जोधा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन
रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित