मांस बिक्री निषेध क्षेत्र में मांस बेच रहे अवैध रेहड़ियों को किया जब्त।
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ने मांस बेच रहे अवैध रेहड़ियों को किया जब्त।
ऋषिकेश। 11 सितम्बर 2025
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढलवाला के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ खारास्रोत में अवैध रूप से मांस मछली की बिक्री कर रहे विक्रेताओं के विरुद्ध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने आधा दर्जन अवैध रेहड़ियों को जब्त कर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा।

बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी अंकित जोशी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढलवाला की टीम पुलिस प्रशासन की टीम के साथ खारास्रोत में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची। अचानक करवाई होता देख अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ठेली संचालक अपना समान समेटने लगे। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण सामग्री को जब्त किया और खारास्रोत स्थित अपशिष्ट केंद्र में भेजा।
एक अस्थाई अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल ने बताया कि खारास्रोत पार्किंग के आसपास लगातार अवैध रूप से मांस मछली विक्रय करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
इस दौरान कर अधीक्षकअनुराधा गोयल, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लिपिक आकाश कैंतूरा, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, किशन लाल भट्ट, पुलिस उप निरीक्षक दीपराज, थाना मुनिकीरेती पुलिस की टीम और पालिका की टीम मौजूद थे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी