मालदेवता महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस।
धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस मनाया।
—————–
ऋषिकेश/देहरादून। 8 सितम्बर 2025
रायपुर मालदेवता पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आज ८ सितंबर को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संकाय की छात्रा तानिया मौर्य के उद्घाटन भाषण से हुई। अपने स्वागत भाषण में छात्रा ने कॉलेज प्राचार्य डॉ वी ॰ पी अग्रवाल , विभागाध्यक्ष डॉ. डिम्पल भट्ट तथा संकाय की प्राध्यापिका पूजा रानी का हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर्चिता और अनीता ने समूह गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। पायल ने मधुर स्वर में एक गढ़वाली गीत प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही मोहित, अनीता और पायल ने “जय सारी नाटी” की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की झलक पेश की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों और प्राचार्य को अपने हाथों से बनाए उपहार तथा पौधे भेंट किए।
कॉलेज प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का यह सुंदर तरीका है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार अपने गुण और कौशल से कॉलेज का नाम रोशन करने की अपेक्षा की है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. डिम्पल भट्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम टीम वर्क और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कॉलेज में एक सकारात्मक और आदर्श वातावरण का निर्माण करते हैं।
विभाग की प्राध्यापिका पूजा रानी ने भी छात्रों की शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना की सराहना की है।
धन्यवाद ज्ञापन पूजा थापा ने दिया। इस अवसर पर कॉलेज केप्राध्यापक छात्र-छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन