रायपुर महाविद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर मनाया हरेला।
ऋषिकेश। सुदीप कपरूवाण। 16 जुलाई 2025
————————————
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून मे आज हरेला पर्व मनाया गया।
नमामि गंगे प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोबर रेंजर और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम के साथ हरेला पखवाड़े का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हरेला पर्व, जिसका कर्म वाक्य “एक पेड़ मां के नाम ” है जिसका प्रयोग परिणाम हरियाली और समृद्धि है।
नमामि गंगे प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ कविता काला ने कहा कि आज रोपित इन पौधो की हम सभी नियमित देखभाल करेंगें जिससे भविष्य मे हमारा महाविद्यालय हरा भरा हो सके।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह गुसाॅई ने कहा कि हरेला पर्व पारंपरिकता से ओतप्रोत है और इसका सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व है। इस अवसर पर डॉ श्रुति चौकियाल ने भी अपने विचार रखे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट