श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गुरुवार से ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में
गुरुवार से ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू

अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री धामी व कर्मचारी राज्य बीमा योजना की निदेशक
दीप्ति रावत का जताया आभार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में
ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू होते ही फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है

देहरादून।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) गुरुवार दिनांक 2 नवम्बर 2023 से शुरू हो गई हैं। इसके अन्तर्गत मरीजों को मेडिसिन विभाग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, शिशु एवम् बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, सर्जरी विभाग, त्वचा रोग विभाग, टी.बी. छाती एवम् श्वास रोग, मनोरोग विभाग, दंत रोग विभाग आदि सभी सामान्य विभागों में ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों को योजना का लाभ दोबारा मिलना शुरू हो गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कर्मचारी राज्य बीमा योजना की निदेशक दीप्ति रावत का आभार जताया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन व ईएसआईएस के अधिकारियों के बीच योजना को दोबारा शुरू किए जाने सम्बन्धित सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने दी।
ज्ञातव्य है कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं जैसे न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलाॅजी, नैफ्रोलाॅजी, कार्डियोलाॅजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाॅजी, गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजी आदि सुपरस्पेशलिटी विभागों में पहले से ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.सी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। अब ई.एस.आई.एस. योजना के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं दोबारा शुरू होने से लाभार्थियों को बड़ी राहत होगी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि पूर्व की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शुरू हो गई है। इससे कामकाजी बड़े वर्ग को ईएसआईएस योजना का लाभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मिल पाएगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक छत के नीचे मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से हमेशा ही बड़ी राहत रहती है। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है। इस खबर से फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट