धूमधाम के साथ मनाई गई दुर्गा अष्टमी, मंदिरों में उमड़ी भीड़।
दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़।
श्रद्धालुओं ने महागौरी माता की पूजा की, कन्या पूजन से खोले व्रत।
यमकेश्वर। 30 सितम्बर 2025
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के बाद आज कन्या पूजन कर अपने व्रत खोले।

मंगलवार को यमकेश्वर विकासखंड के भुवनेश्वरी माता मंदिर भौन, भुवनेश्वरी माता मंदिर गैणा डांड फलदाकोट,
चोडेश्वरी माता मंदिरों सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
गैणा डांड स्थित भुवनेश्वरी देवी मंदिर में मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कुकरेती धार गांव से ग्रामीण मंडाण लगाते हुए मंदिर में पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।
गैणा डांड स्थित भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद कपरूवान ने बताया कि इस बार 10 नवरात्र हैं, जो हिंदू संस्कृति के लिए देवी का एक शुभ संदेश है।

गैणा डांड भुवनेश्वरी मंदिर समिति के राकेश भट्ट,समयराम,वीरेंद्र जोशी,सत्य प्रकाश कंडवाल,सुभाष भट्ट,वेद प्रकाश जोशी,मुकेश जुगलान,विनोद जोशी आदि ने बताया कि गैणा डांड स्थित सिद्धपीठ भुवनेश्वरी मंदिर आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे मां भगवती की पूजा करने के लिए पंचकूला,चंडीगढ़,दिल्ली,ऋषिकेश,अंबाला से आए हैं।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी