बौद्धिक संपदा संरक्षण पर महाविद्यालय डाकपत्थर एवं यूकास्ट के व्याख्यान माला का आयोजन
देहरादून। 16 फरवरी 2026
———————
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आईपीआर प्रकोष्ठ एवं रसायन विज्ञान विभाग द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (युकॉस्ट) के प्रायोजन में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आईपीआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नवाचार, शोध एवं बौद्धिक संपदा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
तकनीकी सत्र में आर एच गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुमिता श्रीवास्तव ने “बौद्धिक संपदा अधिकारों का परिचय” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आईपीआर के मूल सिद्धांतों, विभिन्न प्रकारों तथा उनके शैक्षणिक महत्व को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत किया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में युकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु गोयल ने “डिजिटल दुनिया में आईपीआर” विषय पर चर्चा करते हुए डिजिटल युग में कॉपीराइट, पेटेंट और ट्रेडमार्क से संबंधित चुनौतियों और उनके संरक्षण उपायों की जानकारी दी।

प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। समापन सत्र में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली ने सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृतिका नेगी ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम सह-संयोजक डॉ. रोहित वर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़े शिक्षाविद उपस्थित रहे। यह आयोजन महाविद्यालय के आईपीआर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार का वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न
रणनीतिक तैयारी एवं एकाग्रता सफलता के मंत्र: डॉ बर्त्वाल
एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।
भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन नरेंद्र नगर में परीक्षा संपन्न।
कर्तव्यों का निर्वहन शुद्ध अंतःकरण से हो:प्रो प्रणिता नंद
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर स्टाफ क्लब ने बसंत पंचमी के अवसर पर शास्त्रीय विधि से किया सरस्वती पूजन।