कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून वासियों से भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून वासियों से भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की

देहरादून, 15 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत देहरादून नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में ताबड़तोड़ जनसभाएं की। जिसमें आरकेडिया द्वितीय वार्ड 93 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी किरण और विजयपुर वार्ड 02 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्मला थापा और कौलागढ़ वार्ड 31 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी समिधा गुरुंग और विजय पार्क वार्ड 36 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमिता सिंह गोविंदगढ़ वार्ड 34 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमृता कौशल के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून वासियों से भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने भी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस अवसर पर विधायक सविता कुमार, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूर्व सैनिक कैप्टन दिनेश प्रधान, विष्णगुप्ता, पार्षद प्रत्याशी निर्मला थापा, भाजपा पार्षद प्रत्याशी किरण, पार्षद प्रत्याशी समिधा गुरुंग, पार्षद प्रत्याशी अमिता सिंह, ममता गुरुंग, हरीश कुमार, प्रभा शाह, खेम बहादुर गुरुंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट