कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले तीन रविवार को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले तीन रविवार को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया

आज विगत 10 वर्षो में देश हित में हुए अभूतपूर्व फैसलों और विकास कार्यों का ही परिणाम है, कि आज जन जन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहा है : जोशी
देहरादून, 28 सितंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पार्टी पदाधिकारियों शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले तीन रविवार को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा आज विगत 10 वर्षो में देश हित में हुए अभूतपूर्व फैसलों और विकास कार्यों का ही परिणाम है, कि आज जन जन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा सहित कई लोग वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन