नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
ऋषिकेश 27 जुलाई ————-
राष्ट्रीय चेतना, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं नैतिक आदर्शों के संवर्धन के लिए राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में स्वामी विवेकानंद और माता सरस्वती की आदमकद मूर्तियां स्थापित की जाएगी।
मूर्तियों को स्थापित करने का कार्य उच्च शिक्षा मंत्री की पहल पर उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा महाविद्यालय को जारी निर्देशों के क्रम में किया जाएगा। आदमकद मूर्तियों की स्थापना के लिए प्रतिमाओं की लंबाई 5 फीट, चबूतरा ढाई फीट, सौंदर्य, स्थापना स्थल तथा उपयोग की जाने वाली सामग्री पर पराबैंगनी किरणों एवं मौसम के दुष्परिणामों से बचाव की गुणवत्ता की अपेक्षा की गई है।

मूर्तियों की स्थापना को लेकर आज महाविद्यालय में प्राचार्य विजय सिंह नेगी की अध्यक्षता में कॉलेज सांस्कृतिक समिति के सदस्यों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई, जिसमें मूर्ति स्थापना के व्यावहारिक पहलुओं की अलावा मूर्ति स्थापना स्थल का चयन किया गया।
बैठक एवं ” मूर्ति स्थापना स्थल चयन समिति” में प्राचार्य के अलावा डॉ आशा डोभाल, डॉ संजय महर,डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,डॉ जितेंद्र नौटियाल, डॉ रंजीता जौहरी, मुनेंद्र कुमार ,विशाल त्यागी, अजय प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट