यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
ऋषिकेश। 23 मई 2026
—————————–
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंदनगर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
प्रचार प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय क्षेत्रीय सेवाओं के अतिरिक्त निदेशक प्रोफेसर एम.एम. जोशी, विधि विद्या शाखा के समन्वयक एवं एमपीडी के सहायक निदेशक डॉ दीपांकुर जोशी, रसायन विज्ञान के सहायक प्राध्यापक एवं सहायक प्रवेश प्रभारी डॉ विनोद कुमार एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक उत्तरकाशी अनिल कंडारी ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी शिक्षार्थियों के साथ साझा की l प्रो० जोशी ने 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रही विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थितजनों को दी है। उन्होंने विश्वविद्यालय के राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर स्थित अध्ययन केन्द्र में प्रवेश लेने के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया l इस अवसर पर इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू चौहान एवं अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में भारत बौद्धिक परीक्षा के 45 प्रतिभागियों को प्राचार्य ने दिए प्रमाण पत्र, कॉलेज को सराहनीय सेवा का अवार्ड
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं शांतिपूर्ण शुरू, एमकॉम में 100% उपस्थिति
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के डॉ कमल बिष्ट (IISc) में ‘बेस्ट परमोर्मर’ पुरस्कार से सम्मानित
अंबेडकर सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक व्यवस्था के शिल्पी:प्रो० डोभाल
तल्ला नागपुर का धार्मिक और आध्यात्मिक वैभव: दिवरा, महायज्ञ और श्रद्धा के सैलाब की महा त्रिवेणी: चंडिका बन्याथ
ज्ञान और नवाचार अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ : प्रो एच.सी. पुरोहित