एम्पलॉयबिलिटी स्किल पर बाधवानी ग्रुप एवं उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्रों से संवाद किया
ऋषिकेश। 23 अप्रैल 2026
—————————
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में वाधवानी फाऊंडेशन एवं क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा देहरादून से विशेषज्ञों की टीम ने महाविद्यालय में नेशनल फिनिशिंग स्कूल:एम्पलाईेबिलिटी स्किल कोर्सेज एवं करियर में इस कोर्स की उपयोगिता पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रणिता नंद ने विशेषज्ञों का महाविद्यालय की ओर से स्वागत किया। उन्होंने रोजगार योग्यता कौशल और इसके कोर्सेज को समय की आवश्यकता बताया। इसके पश्चात वाधवानी स्किल प्रोग्राम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार डोबरियाल ने छात्रों को वाधवानी स्किल प्रोग्राम की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।

वाधवानी फाऊंडेशन से आये विशेषज्ञ प्रसेनजीत बनर्जी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया गया। उन्होंने वाधवानी फाऊंडेशन की तरफ से चलाए जा रहे छात्र हित के कार्यक्रमों विशेषतः एनएफसी: एम्पलाईेबिलिटी स्किल्स प्रोग्राम पर जोर दिया। इसके अंतर्गत उन्होंने प्लेसमेंट प्रेप फीचर की उपयोगिता को भी छात्रों के साथ साझा किया। विशेषज्ञ ने छात्रों की उपस्थिति और सीखने के उत्साह की सराहना की है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के नोडल डॉ देवेंद्र कुमार,सदस्य डॉ सोनी तिलारा सभी प्राध्यापक गण स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के कॉलेज समिति समिति सदस्य डॉ संजय महर ने किया गया।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी